इस आर्टिकल में, सोलह महाजनपद और उनकी राजधानी का उल्लेख किया जा रहा है जो कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और इससे सम्बंधित प्रश्न कई बार पूछे गए है।

सोलह महाजनपद और उनकी राजधानी

महाजनपद

राजधानी

वर्तमान क्षेत्र

अंग चम्पा मुंगेर, भागलपुर (बिहार)
अश्मक (एकमात्र दक्षिण भारतीय) पोतना अथवा पोटिल नर्मदा, गोदावरी नदी क्षेत्र
अवन्ति उज्जैनी (उत्तर), महिष्मती (दक्षिण) मालवा (मध्य प्रदेश)
चेदि सुक्तिमती अथवा सोत्थिवती बुंदेलखंड (उत्तर प्रदेश)
गांधार तक्षशिला पेशावर, कश्मीर
कम्बोज राजपुरा (हाटक) राजोरी, हजारा
काशी काशी वाराणसी (उत्तर प्रदेश)
कोसल श्रावस्ती अथवा अयोध्या फैजाबाद (उत्तर प्रदेश)
कुरु इंद्रप्रस्थ दिल्ली, मेरठ, हरियाणा
मगध गिरिव्रज अथवा राजगृह पटना, गया (बिहार)
मल्ल कुशीनगर, पावा गोरखपुर, देवरिया (उत्तर प्रदेश)
मत्स्य विराटनगर अलवर, भरतपुर, जयपुर (राजस्थान)
पांचाल अहिच्छत्र (उत्तर), काम्पिल्य (दक्षिण) बरेली, बदायूँ, फर्रूखाबाद (उत्तर प्रदेश)
शूरसेन मथुरा मथुरा (उत्तर प्रदेश)
वत्स कौशाम्बी इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश)
वज्जि वैशाली मुजफ्फरपुर, दरभंगा (बिहार)