इस आर्टिकल में, आयु से सम्बन्धित प्रश्न और उनके हल के बारें में बताया जा रहा है जिनकी प्रैक्टिस करके आप विभिन्न परीक्षाओं जैसे – बोर्ड और प्रतियोगी में अच्छा मार्क्स स्कोर कर सकते है।

Age Related Questions In Hindi

प्रश्न – 4 वर्ष पहले A और B की आयु का अनुपात 2:3 था, जो 4 वर्ष बाद 5:7 हो गया। दोनों की वर्तमान आयु कितनी है?
हल –
4 वर्ष पहले A की आयु = 2y
4 वर्ष पहले B की आयु = 3y
वर्तमान में A की आयु = 2y + 4
वर्तमान में B की आयु = 3y + 4
4 वर्ष बाद A की आयु = 2y + 4 + 4 = 2y + 8
4 वर्ष बाद B की आयु = 3y + 4 + 4 = 3y + 8
प्रश्नानुसार,
2y + 8
3y + 8
=
5
7

7 × (2y + 8) = 5 × (3y + 8)
14y + 56 = 15y + 40
15y – 14y = 56 – 40
y = 16
Now,
वर्तमान में A की आयु = 2y + 4 = (2 × 16) + 4 = 32 + 4 = 36 वर्ष
वर्तमान में B की आयु = 3y + 4 = (3 × 16) + 4 = 48 + 4 = 52 वर्ष


द्विघात समीकरण से सम्बन्धित प्रश्न


प्रश्न – आपकी आयु, आपकी माता की आयु के आधे से 10 वर्ष कम है, जो आपके पिता से 5 वर्ष छोटी है। यदि आपके पिता की आयु 45 वर्ष है तो आपकी आयु क्या है?
हल –
Y = 45 – 5
Y = 40
Now,
X =
Y
2
– 10
X =
40
2
– 10
X = 20 – 10
X = 10 वर्ष


संख्या पद्धति से सम्बन्धित प्रश्न


प्रश्न – 10 वर्ष पूर्व A और B की औसत आयु 20 वर्ष थी। आज A, B और C की औसत आयु 30 वर्ष है। 5 वर्ष के बाद C की आयु कितनी होगी?
हल –
10 वर्ष पूर्व A और B की कुल आयु = 20 × 2 = 40
वर्तमान में A और B की कुल आयु = 40 + 10 + 10 = 60
वर्तमान में A, B और C की कुल आयु = 30 × 3 = 90
वर्तमान में C की आयु = 90 – 60 = 30
5 वर्ष के बाद C की आयु = 30 + 5 = 35 वर्ष


समय और कार्य से सम्बन्धित प्रश्न


प्रश्न – एक पिता की उम्र, मां की उम्र से 7 वर्ष अधिक है और मां की इस समय उम्र अपनी पुत्री की उम्र की 3 गुनी है। इस समय पुत्री की उम्र 10 वर्ष है। पुत्री के जन्म के समय पिता की उम्र कितनी थी?
हल –
माना पिता, मां और पुत्री की आयु क्रमश: X, Y और Z है।
प्रश्नानुसार,
X = Y + 7 ...........(1)
Y = 3Z
Y = 3 × 10
Y = 30 समीकरण (1) में रखने पर
X = Y + 7
X = 30 + 7
X = 37
पुत्री के जन्म के समय पिता की उम्र = 37 – 10 = 27 वर्ष


सरल रेखा से सम्बन्धित प्रश्न


प्रश्न – 4 वर्ष पूर्व A, B, C व D की औसत आयु 16 वर्ष थी और 3 वर्ष पूर्व B, C और D की औसत आयु 17 वर्ष। A की वर्तमान आयु क्या है?
हल –
4 वर्ष पूर्व A, B, C व D की कुल आयु = 16 × 4 = 64
वर्तमान में A, B, C व D की कुल आयु = 64 + 4 × 4 = 64 + 16 = 80
Similarly,
3 वर्ष पूर्व B, C व D की कुल आयु = 17 × 3 = 51
वर्तमान में B, C व D की कुल आयु = 51 + 3 × 3 = 51 + 9 = 60
A की आयु = 80 – 60 = 20 वर्ष


प्रतिशत से सम्बन्धित प्रश्न


प्रश्न – 6 सदस्यों वाले एक परिवार की औसत आयु 25 वर्ष है। परिवार के 45 वर्ष की आयु के एक सदस्य के निधन के बाद परिवार की औसत आयु कितनी होगी?
हल –
6 सदस्यों की कुल आयु = 25 × 6 = 150
45 वर्ष की आयु के एक सदस्य के निधन के बाद 5 सदस्यों की कुल आयु = 150 – 45 = 105
अभीष्ट औसत =
105
5
= 21 वर्ष




प्रश्न – एक मां और उसकी बेटी की आयु का योग 60 वर्ष है और उनके बीच आयु का अंतर 30 वर्ष है। मां और बेटी की आयु कितनी है?
हल –
माना मां और बेटी की आयु क्रमशः X और Y है।
प्रश्नानुसार,
X + Y = 60 ...........(1)
X – Y = 30 ...........(2)
समीकरण (1) और (2) को जोड़ने पर,
X + Y + X – Y = 60 + 30
2X = 90
X =
90
2

X = 45 वर्ष
X = 45 समीकरण (1) में रखने पर,
X + Y = 60
45 + Y = 60
Y = 60 – 45
Y = 15 वर्ष


औसत से सम्बन्धित प्रश्न


प्रश्न – एक पिता की वर्तमान आयु, उसके इकलौते पुत्र से 30 वर्ष अधिक है। उस समय पिता की आयु क्या थी, जब उसका पुत्र पैदा हुआ था?
हल –
पुत्र के पैदा होने के समय पिता की आयु 30 वर्ष रही होगी।


गणित के सूत्र - हिन्दी में


प्रश्न – एक लड़की और उसकी माता की वर्तमान आयुओं का योग 56 वर्ष है। 4 वर्ष बाद माता की आयु, लड़की की आयु से 3 गुनी हो जायेगी, तो उनकी वर्तमान आयु क्या है?
हल –
माना लड़की और उसकी माता की 4 वर्ष बाद आयु क्रमशः X और Y है।
प्रश्नानुसार,
Y = 3X ...........(1)
4 वर्ष पूर्व यानि
वर्तमान में लड़की की आयु = X – 4
वर्तमान में माता की आयु = Y – 4
X – 4 + Y – 4 = 56
X + Y – 8 = 56
X + Y = 56 + 8
X + Y = 64
समीकरण (1) का प्रयोग करने पर,
X + 3X = 64
4X = 64
X =
64
4

X = 16 समीकरण (1) में रखने पर,
Y = 3X
Y = 3 × 16
Y = 48
Now,
वर्तमान में लड़की की आयु = X – 4 = 16 – 4 = 12 वर्ष
वर्तमान में माता की आयु = Y – 4 = 48 – 4 = 44 वर्ष


अनुपात से सम्बन्धित प्रश्न


प्रश्न – पाँच वर्ष पूर्व अशोक की मां की आयु, अशोक से तिगुनी थी। पाँच वर्ष बाद वह अशोक से आयु में दोगुनी बड़ी होंगी। दोनों की वर्तमान आयु कितनी है?
हल –
पाँच वर्ष पूर्व अशोक की आयु = X
पाँच वर्ष पूर्व मां की आयु = Y
Y = 3X ...........(1)
वर्तमान में अशोक की आयु = X + 5
वर्तमान में मां की आयु = Y + 5
पाँच वर्ष बाद अशोक की आयु = X + 5 + 5 = X + 10
पाँच वर्ष बाद मां की आयु = Y + 5 + 5 = Y + 10
प्रश्नानुसार,
Y + 10 = 2 (X + 10)
समीकरण (1) का प्रयोग करने पर,
3X + 10 = 2X + 20
3X – 2X = 20 – 10
X = 10
Y = 3X = 3 × 10 = 30
Now,
वर्तमान में अशोक की आयु = X + 5 = 10 + 5 = 15 वर्ष
वर्तमान में मां की आयु = Y + 5 = 30 + 5 = 35 वर्ष


त्रिभुज से सम्बन्धित प्रश्न


प्रश्न – 24 छात्र और एक अध्यापक की औसत आयु 15 वर्ष है। यदि अध्यापक की आयु छोड़ दे तो औसत आयु 1 वर्ष घट जाती है। अध्यापक की आयु कितनी है?
हल –
24 छात्र और एक अध्यापक की कुल आयु = 25 × 15 = 375
माना अध्यापक की आयु = X
अध्यापक की आयु घटाने पर 24 छात्रों की कुल आयु = 375 – X
प्रश्नानुसार,
375 – X = 24 × (15 – 1)
375 – X = 24 × 14
375 – X = 336
X = 375 – 336
X = 39 वर्ष