इस आर्टिकल में, हम सांकेतिक भाषा परीक्षण से सम्बन्धित प्रश्न और उनके हल की बात करने वाले है जिनका अभ्यास करके आप परीक्षा में अच्छे मार्क्स ला सकते है।

Coding Decoding Test related questions in Hindi

प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में SEASON का कोड 5 तथा MANAGER का कोड 6 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में INSURANCE का कोड क्या होगा?
हल −
SEASON में कुल अक्षर = 6
i.e. 6 − 1 = 5 जो कि SEASON का कोड है।
MANAGER में कुल अक्षर = 7
i.e. 7 − 1 = 6 जो कि MANAGER का कोड है।
इसी प्रकार,
INSURANCE में कुल अक्षर = 9
i.e. 9 − 1 = 8
अत: INSURANCE का कोड 8 होगा।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में REASON का कोड 6 तथा BELIEVED का कोड 8 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में GOVERNMENT का कोड क्या होगा?
हल −
REASON में कुल अक्षर = 6
BELIEVED में कुल अक्षर = 8
इसी प्रकार,
GOVERNMENT में कुल अक्षर = 10
अत: GOVERNMENT का कोड 10 होगा।


प्रश्न − यदि आग को 'पानी', पानी को 'हवा', हवा को 'भोजन', भोजन को 'भूख', भूख को 'प्यास', प्यास को 'तपिश', तपिश को 'ठण्डक' कहा जाए, तो प्यासे को किस चीज की जरूरत होती है?
हल −
जब हम प्यासे होते है तो हमें 'पानी' की जरूरत होती है और यहाँ प्रश्न में पानी को 'हवा' कहा गया है अत: प्यासे को 'हवा' की जरूरत होगी।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में 645 का अर्थ GIVE GREEN FRUIT, 786 का अर्थ GIVE ME APPLE तथा 958 का अर्थ EAT GREEN APPLE हो तो उसी सांकेतिक भाषा में ME किसका अर्थ है?
हल −
645 = GIVE GREEN FRUIT
786 = GIVE ME APPLE
958 = EAT GREEN APPLE
तुलना करने पर,
6 = GIVE, 8 = APPLE, 5 = GREEN, 4 = FRUIT, 7 = ME, 9 = EAT
अत: ME, 7 का अर्थ है।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में TWENTY का कोड 863985 तथा ENLEVE का कोड 392303 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में TWELVE का कोड क्या होगा?
हल −
TWENTY = 863985
ENLEVE = 392303
तुलना करने पर,
T = 8, W = 6, E = 3, N = 9, Y = 5, L = 2, V = 0
अत: TWELVE का कोड 863203 होगा।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में LEOPARD का कोड DRAPOEL हो तो उसी सांकेतिक भाषा में ALIGATOR का कोड क्या होगा?
हल −
LEOPARD का उल्टा क्रम = DRAPOEL
इसी प्रकार,
ALIGATOR का उल्टा क्रम = ROTAGILA
अत: ALIGATOR का कोड ROTAGILA होगा।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में ORAL का कोड 15180112 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में WRIT का कोड क्या होगा?
हल −
अंग्रेजी वर्णमाला में O, R, A तथा L का स्थान क्रमशः 15, 18, 01, 12 है।
इसी प्रकार से,
अंग्रेजी वर्णमाला में W, R, I तथा T का स्थान क्रमशः 23, 18, 09, 20 है।
अत: WRIT का कोड 23180920 होगा।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में ORAL का कोड 46 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में WRIT का कोड क्या होगा?
हल −
अंग्रेजी वर्णमाला में O, R, A तथा L का स्थान क्रमशः 15, 18, 01, 12 है।
i.e. 15 + 18 + 01 + 12 = 46
इसी प्रकार से,
अंग्रेजी वर्णमाला में W, R, I तथा T का स्थान क्रमशः 23, 18, 09, 20 है।
i.e. 23 + 18 + 09 + 20 = 70
अत: WRIT का कोड 70 होगा।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में ORAL का कोड 6913 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में WRIT का कोड क्या होगा?
हल −
अंग्रेजी वर्णमाला में O, R, A तथा L का स्थान क्रमशः 15, 18, 01, 12 है।
i.e. (1 + 5) = 6, (1 + 8) = 9, (0 + 1) = 1, (1 + 2) = 3
इसी प्रकार से,
अंग्रेजी वर्णमाला में W, R, I तथा T का स्थान क्रमशः 23, 18, 09, 20 है।
i.e. (2 + 3) = 5, (1 + 8) = 9, (0 + 9) = 9, (2 + 0) = 2
अत: WRIT का कोड 5992 होगा।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में ORAL का कोड 19 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में WRIT का कोड क्या होगा?
हल −
अंग्रेजी वर्णमाला में O, R, A तथा L का स्थान क्रमशः 15, 18, 01, 12 है।
i.e. (1 + 5) + (1 + 8) + (0 + 1) + (1 + 2) = 6 + 9 + 1 + 3 = 19
इसी प्रकार से,
अंग्रेजी वर्णमाला में W, R, I तथा T का स्थान क्रमशः 23, 18, 09, 20 है।
i.e. (2 + 3) + (1 + 8) + (0 + 9) + (2 + 0) = 5 + 9 + 9 + 2 = 25
अत: WRIT का कोड 25 होगा।


प्रश्न − किसी सांकेतिक भाषा में ORAL का कोड 3240 हो तो उसी सांकेतिक भाषा में WRIT का कोड क्या होगा?
हल −
अंग्रेजी वर्णमाला में O, R, A तथा L का स्थान क्रमशः 15, 18, 01, 12 है।
i.e. 15 × 18 × 01 × 12 = 3240
इसी प्रकार से,
अंग्रेजी वर्णमाला में W, R, I तथा T का स्थान क्रमशः 23, 18, 09, 20 है।
i.e. 23 × 18 × 09 × 20 = 74520
अत: WRIT का कोड 74520 होगा।