इस आर्टिकल में, वर्णमाला परीक्षण से सम्बन्धित प्रश्न और उनके हल की बात करने वाले है जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हाल ही के वर्षों में पूछे गए है। आप इन प्रश्नों को हल कर अपना स्कोर अच्छा कर सकते है।

Alphabet Test Related Questions In Hindi

प्रश्न – 48 लोगों की एक पंक्ति में A आगे से 14 वें स्थान पर है और B पीछे से 17 वें स्थान पर। यदि C, A और B के ठीक मध्य में है तो बताईये A व C और B व C के मध्य कुल कितने लोग है?
हल –
B का आगे से स्थान = (48 + 1) – 17 = 49 – 17 = 32
A और B के मध्य लोग = 32 – 14 – 1 = 17
C की ठीक स्थिति =
17 + 1
2
=
18
2
= 9
अर्थात C, A और B के मध्य 9 वें स्थान पर होगा

A और C के मध्य लोग = 8
B और C के मध्य लोग = 8


प्रश्न – 27 लोगों की एक पंक्ति में A का आगे से स्थान 17 वां है तो इसका पीछे से कौन-सा स्थान होगा?
हल –
S = (27 + 1) – 17
S = 28 – 17
S = 11


प्रश्न – 21 लोगों की एक पंक्ति में, जब A तीन स्थान दायीं खिसका तो वह बायें ओर से 12 वां हो गया। पंक्ति में दायें ओर से इसकी पहली स्थिति क्या थी?
हल –
S = (21 + 1) – (12 – 3)
S = 22 – 9
S = 13


प्रश्न – 17 लोगों की एक पंक्ति में, जब A तीन स्थान बायीं ओर खिसका तो वह बायें सिरे से छठा हो गया। पंक्ति में दायें सिरे से इसकी पहली स्थिति क्या थी?
हल –
S = (17 + 1) – (6 + 3)
S = 18 – 9
S = 9


प्रश्न – 45 विद्यार्थियों की एक कक्षा में एक बालक का आगे से स्थान 20 वां है। जब दो नए छात्र उस कक्षा में प्रवेश करते है तो वह बालक एक स्थान नीचे खिसक जाता है तो उसकी अन्त से क्या स्थिति होगी?
हल –
S = (45 + 2) + 1 – (20 + 1)
S = 47 + 1 – 21
S = 48 – 21
S = 27


प्रश्न – 51 लोगों की एक पंक्ति में A का दायें छोर से 15 वां स्थान है जबकि B का बायें छोर से 17 वां स्थान है। बताईये A और B के मध्य कुल कितने लोग है?
हल –
S = (51 + 1) – 15
S = 52 – 15
S = 37
N = 37 – 17 – 1
N = 37 – 18
N = 19


प्रश्न – किसी पंक्ति में A का आगे और पीछे से स्थान 11 वां है। बताईये पंक्ति में कुल कितने लोग है?
हल –
N = 11 + 11 – 1
N = 22 – 1
N = 21


प्रश्न – किसी पंक्ति में A का आगे 11 वां और B का पीछे से स्थान 10 वां है। बताईये पंक्ति में कुल कितने लोग है?
हल –
N = 11 + 10
N = 21


प्रश्न – किसी पंक्ति में A का आगे से स्थान 11 वां और B का पीछे से स्थान 10 वां है। यदि इनके बीच 3 लोग उपस्थित है तो पंक्ति में कुल कितने लोग है?
हल –
N = 11 + 10 + 3
N = 21 + 3
N = 24


प्रश्न – किसी पंक्ति में A का आगे से स्थान 11 वां और B का पीछे से स्थान 10 वां है। यदि इनके बीच 3 लोग उपस्थित है तो पंक्ति में कम से कम कुल कितने लोग है?
हल –
N = 11 + 10 – (3 + 2)
N = 21 – 5
N = 16


प्रश्न – किसी पंक्ति में A का आगे से स्थान 11 वां और B का पीछे से स्थान 10 वां है। यदि C का आगे से स्थान 15 वां है जो कि A और B के ठीक मध्य में है तो पंक्ति में कुल कितने लोग है?
हल –
A और C के मध्य लोग = 15 – 11 – 1 = 15 – 12 = 3
क्योंकि C ठीक मध्य में है इसीलिए जितने लोग A और C के मध्य में है उतने B और C के मध्य में होंगे
N = 11 + 3 + 1 + 3 + 10
N = 28


प्रश्न – किसी पंक्ति में A का आगे से स्थान 11 वां और B का पीछे से स्थान 10 वां है। यदि C का पीछे से स्थान 15 वां है जो कि A और B के ठीक मध्य में है तो पंक्ति में कुल कितने लोग है?
हल –
S = 15 – 10 – 1
S = 15 – 11
S = 4
N = 11 + 4 + 1 + 4 + 10
N = 30