इस आर्टिकल में, हम पासा से सम्बन्धित प्रश्न और उनके हल की बात करने वाले है जिनका अभ्यास आपको परीक्षा में अच्छे मार्क्स लाने में मदद कर सकता है।

जब किसी पासे की किन्हीं दो स्थितियों में एक सतह समान हो तब

• पासे की दोनों स्थितियों में एक सतह (3) समान है अत: इसके विपरीत सतह पासे की दोनों स्थितियों में न दिखने वाली सतह (4) होगी।
• अन्य सतहों के विपरीत वाली सतह ज्ञात करने के लिए पासे की दोनों स्थितियों में समान सतह से शुरूआत करके अन्य सतहों को घड़ी के घूमने की दिशा में लिखकर तुलना करेंगे।
पहले पासा में, (3 − 1 − 5)
दूसरे पासा में, (3 − 2 − 6)
1 के विपरीत वाली सतह = 2
5 के विपरीत वाली सतह = 6
जब किसी पासे की किन्हीं दो स्थितियों में दोनों सतह समान हो तब

• समान सतहों (4, 5) के विपरीत वाली सतह पासे की दोनों स्थितियों में न दिखने वाली सतहों (1 अथवा 6) में से कोई एक होगी।
• अन्य बची सतह एक दूसरे के विपरीत होगी।
2 के विपरीत वाली सतह = 3
जब किसी पासे की किन्हीं दो स्थितियों में एक भी सतह समान न हो तब
पासे की दोनों स्थितियों में किन्हीं दो संलग्न सतहों का योग सात के बराबर हो

1 के विपरीत वाली सतह = 3
2 के विपरीत वाली सतह = 6
5 के विपरीत वाली सतह = 4
पासे की दोनों स्थितियों में किन्हीं दो संलग्न सतहों का योग सात के बराबर न हो

1 के विपरीत वाली सतह = 6
2 के विपरीत वाली सतह = 5
3 के विपरीत वाली सतह = 4
0 टिप्पणियाँ
Please do not share any links, spam words in the comment box.