इस आर्टिकल में, घड़ी से सम्बन्धित प्रश्न और उनके हल की बात करने वाले है जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हाल ही के वर्षों में पूछे गए है। आप इन प्रश्नों को हल कर अपना स्कोर अच्छा कर सकते है।

Clock Related Questions In Hindi

प्रश्न – 7 बजकर 30 मिनट पर घंटे और मिनट की सुईयों के बीच कितने अंश का कोण बनेगा?
हल –
A = 7 × 30 –
11
2
× 30
A = 210 – 11 × 15
A = 210 – 165
A = 45 डिग्री


प्रश्न – समय 4 से लेकर 5 तक में कब घंटे और मिनट की सुईयों के बीच 30 डिग्री का कोण बनेगा?
हल –
30 = 4 × 30 –
11
2
× m
30 = 120 –
11m
2

11m
2
= 120 – 30
11m
2
= 90
m =
2 × 90
11

m =
180
11

m = 16
4
11
मिनट
इसी प्रकार,
30 =
11
2
× m' – 4 × 30
30 =
11m'
2
– 120
11m'
2
= 30 + 120
11m'
2
= 150
m' =
2 × 150
11

m' =
300
11

m' = 27
3
11
मिनट
अर्थात 4 बजकर 16
4
11
अथवा 27
3
11
मिनट पर बनेगा।


Note - यदि घंटे और मिनट की सुईयों के बीच बनने वाला कोण 0 डिग्री से ज्यादा और 180 डिग्री से कम है तो यह स्थिति एक घंटे में दो बार हो सकती है।


प्रश्न – समय 3 से लेकर 4 तक में कब घंटे और मिनट की सुईयां एक दूसरे के विपरीत होगी?
हल –
180 =
11
2
× m – 3 × 30
180 =
11m
2
– 90
11m
2
= 180 + 90
11m
2
= 270
m =
2 × 270
11

m =
540
11

m = 49
1
11
मिनट
अर्थात 3 बजकर 49
1
11
मिनट पर बनेगा।


प्रश्न – समय 4 से लेकर 5 तक में कब घंटे और मिनट की सुईयां समकोण की स्थिति में होगी?
हल –
90 = 4 × 30 –
11
2
× m
90 = 120 –
11m
2

11m
2
= 120 – 90
11m
2
= 30
m =
2 × 30
11

m =
60
11

m = 5
5
11
मिनट
इसी प्रकार,
90 =
11
2
× m' – 4 × 30
90 =
11m'
2
– 120
11m'
2
= 90 + 120
11m'
2
= 210
m' =
2 × 210
11

m' =
420
11

m' = 38
2
11
मिनट
अर्थात 4 बजकर 5
5
11
अथवा 38
2
11
मिनट पर बनेगा।


प्रश्न – समय 4 से लेकर 5 तक में कब घंटे और मिनट की सुईयां आपस में मिलेंगी?
हल –
0 = 4 × 30 –
11
2
× m
0 = 120 –
11m
2

11m
2
= 120
m =
2 × 120
11

m =
240
11

m = 21
9
11
मिनट
अर्थात 4 बजकर 21
9
11
मिनट पर बनेगा।


प्रश्न – 10 बजे घंटे और मिनट की सुईयों के बीच कितने अंश का कोण बनेगा?
हल –
1 खाना = 6 डिग्री
10 बजे घंटे और मिनट की सुईयों के बीच 10 खाने होंगे
इसीलिए, A = 10 × 6 = 60 डिग्री


प्रश्न – एक घड़ी 1 घंटे में 5 मिनट तेज चलती है। यदि दोपहर 12 बजे घड़ी सही सेट की गई है और अब घड़ी शाम के 6:30 मिनट दिखा रही है तो वास्तविक समय कितना हुआ होगा?
हल –
1 घंटे में 5 मिनट
6 घंटे में, 6 × 5 = 30 मिनट
वास्तविक समय = 6 बजकर 30 मिनट – 30 मिनट = 6 बजे


प्रश्न – एक घड़ी 1 घंटे में 5 मिनट धीमी चलती है। यदि दोपहर 12 बजे घड़ी सही सेट की गई है और अब घड़ी शाम के 6 बजे दिखा रही है तो वास्तविक समय कितना हुआ होगा?
हल –
1 घंटे में 5 मिनट
6 घंटे में, 6 × 5 = 30 मिनट
वास्तविक समय = 6 बजे + 30 मिनट = 6 बजकर 30 मिनट


प्रश्न – एक घड़ी रविवार को दोपहर 3 बजे सही समय से 5 मिनट पीछे थी और मंगलवार को दोपहर 3 बजे सही समय से 3 मिनट आगे थी। इसने ठीक समय कब दिखाया?
हल –
रविवार को दोपहर 3 बजे से मंगलवार दोपहर 3 बजे तक = 48 घंटे
इतने घंटे में घड़ी कुल मिलाकर 5 + 3 = 8 मिनट आगे हुई
इसीलिए,
8 मिनट = 48 घंटा
1 मिनट =
48
8
= 6 घंटा
अर्थात 1 मिनट में 6 घंटे
5 मिनट में, 5 × 6 = 30 घंटे
घड़ी सही समय तब दिखायेगी, जब 5 मिनट आगे या तेज चलेगी

वास्तविक समय = रात 9 बजे


प्रश्न – एक घड़ी प्रत्येक 3 घंटे में 12 सेकंड आगे बढ़ जाती है। यदि उसे रविवार को दोपहर 3 बजे सही सेट करके चालू कर दिया जाए तो मंगलवार को प्रात: 10 बजे क्या समय बतायेगी?
हल –
3 घंटा = 12 सेकंड
1 घंटा =
12
3
= 4 सेकंड
रविवार दोपहर 3 बजे से मंगलवार प्रात: 10 बजे तक 43 घंटे
1 घंटे में 4 सेकंड
43 घंटे में, 43 × 4 = 172 सेकंड = 2 मिनट 52 सेकंड
मंगलवार प्रात: 10 बजे, घड़ी 10 बजकर 2 मिनट 52 सेकंड समय बतायेगी।


प्रश्न – एक घड़ी में 7 बज रहा है और इसे दर्पण के सामने रखने पर दर्पण में बनने वाले प्रतिबिम्ब में क्या समय दिखाई देगा?
हल –
X + 7 = 12
X = 12 – 7
X = 5 बजे है।


प्रश्न – एक घड़ी में 7 बजकर 40 मिनट हो रहा है और इसे दर्पण के सामने रखने पर दर्पण में बनने वाले प्रतिबिम्ब में क्या समय दिखाई देगा?
हल –
X + 7 बजकर 40 मिनट = 11 बजकर 60 मिनट
X = 11 बजकर 60 मिनट – 7 बजकर 40 मिनट
X = 4 बजकर 20 मिनट