इस आर्टिकल में, कैलेण्डर से सम्बन्धित प्रश्न और उनके हल की बात करने वाले है जो कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हाल ही के वर्षों में पूछे गए है। आप इन प्रश्नों को हल कर अपना स्कोर अच्छा कर सकते है।

महीना |
दिन |
कोड |
जनवरी | 31 | 0 (सामान्य वर्ष) Or 6 (लीप वर्ष) |
फरवरी | 28 (सामान्य वर्ष) Or 29 (लीप वर्ष) |
3 (सामान्य वर्ष) Or 2 (लीप वर्ष) |
मार्च | 31 | 3 |
अप्रैल | 30 | 6 |
मई | 31 | 1 |
जून | 30 | 4 |
जुलाई | 31 | 6 |
अगस्त | 31 | 2 |
सितम्बर | 30 | 5 |
अक्टूबर | 31 | 0 |
नवम्बर | 30 | 3 |
दिसम्बर | 31 | 5 |
वर्ष |
1600-1699 | 1700-1799 | 1800-1899 | 1900-1999 | 2000-2099 |
कोड |
6 | 4 | 2 | 0 | 6 |
दिन |
कोड |
रविवार | 0 |
सोमवार | 1 |
मंगलवार | 2 |
बुधवार | 3 |
बृहस्पतिवार | 4 |
शुक्रवार | 5 |
शनिवार | 6 |
प्रश्न – 26 जनवरी 1950 को कौन-सा दिन था?
हल –
X =
26 + 0 + 0 + 50 + 12
7
X =
88
7
88 को 7 से भाग देने पर शेषफल 4 आता है और 4 कोड है बृहस्पतिवार के लिए। अत: 26 जनवरी 1950 को बृहस्पतिवार का दिन था।
नोट –
• जनवरी के लिए 0 कोड का प्रयोग किया गया है।
• वर्ष 1950, 1900 - 1999 के बीच में है जिसके लिए 0 कोड का प्रयोग किया गया है।
• 50 को 4 से भाग देने पर भागफल 12 आता है जिसका प्रयोग किया गया है।
प्रश्न – 2 अक्टूबर 1869 को कौन-सा दिन था?
हल –
X =
2 + 0 + 2 + 69 + 17
7
X =
90
7
90 को 7 से भाग देने पर शेषफल 6 आता है और 6 कोड है शनिवार के लिए। अत: 2 अक्टूबर 1869 को शनिवार का दिन था।
नोट –
• अक्टूबर के लिए 0 कोड का प्रयोग किया गया है।
• वर्ष 1869, 1800 - 1899 के बीच में है जिसके लिए 2 कोड का प्रयोग किया गया है।
• 69 को 4 से भाग देने पर भागफल 17 आता है जिसका प्रयोग किया गया है।
प्रश्न – 26 जनवरी 2016 को कौन-सा दिन था?
हल –
X =
26 + 6 + 6 + 16 + 4
7
X =
58
7
58 को 7 से भाग देने पर शेषफल 2 आता है और 2 कोड है मंगलवार के लिए। अत: 26 जनवरी 2016 को मंगलवार का दिन था।
नोट –
• जनवरी के लिए 6 कोड का प्रयोग किया गया है।
• वर्ष 2016, 2000 - 2099 के बीच में है जिसके लिए 6 कोड का प्रयोग किया गया है।
• 16 को 4 से भाग देने पर भागफल 4 आता है जिसका प्रयोग किया गया है।
प्रश्न – यदि 10 मार्च 1987 को बृहस्पतिवार मान लिया जाए तो 30 नवम्बर 1998 को कौन-सा दिन था?
हल –
X =
10 + 3 + 0 + 87 + 21
7
X =
121
7
121 को 7 से भाग देने पर शेषफल 2 आता है और 2 कोड है मंगलवार के लिए। वास्तव में 10 मार्च 1987 को मंगलवार का दिन था, किन्तु यहाँ वास्तविक दिन से दो दिन आगे बढ़ाकर माना गया है।
इसी प्रकार,
Y =
30 + 3 + 0 + 98 + 24
7
Y =
155
7
155 को 7 से भाग देने पर शेषफल 1 आता है और 1 कोड है सोमवार के लिए। वास्तव में 30 नवम्बर 1998 को सोमवार का दिन था, किन्तु यहाँ वास्तविक दिन से दो दिन आगे बढ़ाकर माना गया है इसीलिए 30 नवम्बर 1998 को सोमवार + 2 = बुधवार का दिन था।
प्रश्न – वर्ष 1997 के कैलेण्डर का दोबारा कब प्रयोग किया जा सकेगा? अथवा प्रश्न - वर्ष 1997 का कैलेण्डर किस वर्ष के कैलेण्डर के समान होगा?
हल –
1997 को 4 से भाग देने पर शेषफल 1 आता है।
अत: 1997 + 6 = 2003
वर्ष 1997 का कैलेण्डर 2003 में दोबारा प्रयोग किया जा सकेगा अथवा वर्ष 1997 का कैलेण्डर 2003 के कैलेण्डर के समान होगा।
अत: 1997 + 6 = 2003
वर्ष 1997 का कैलेण्डर 2003 में दोबारा प्रयोग किया जा सकेगा अथवा वर्ष 1997 का कैलेण्डर 2003 के कैलेण्डर के समान होगा।
प्रश्न – वर्ष 1991 के पश्चात आने वाला वह वर्ष, जिसका कैलेण्डर वर्ष 1990 के कैलेण्डर के समान होगा?
हल –
1990 को 4 से भाग देने पर शेषफल 2 आता है।
अत: 1990 + 11 = 2001
वर्ष 2001 का कैलेण्डर 1990 के कैलेण्डर के समान होगा।
नोट – अगर शेषफल 3 आता है तो भी 11 ही जोड़ते है।
अत: 1990 + 11 = 2001
वर्ष 2001 का कैलेण्डर 1990 के कैलेण्डर के समान होगा।
नोट – अगर शेषफल 3 आता है तो भी 11 ही जोड़ते है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not share any links, spam words in the comment box.