इस आर्टिकल में, भारतीय सेना के कमांड और उनके मुख्यालय की बात करने वाले है जिससे सम्बंधित प्रश्न विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामान्य ज्ञान वाले भाग के अंतर्गत अक्सर पूछे जाते है।

भारतीय वायु सेना
• भारतीय वायु सेना की स्थापना 8 अक्टूबर 1932 ई. में हुई थी।
• ''नभः स्पृशं दीप्तम्'' भारतीय वायु सेना का आदर्श वाक्य है, जिसका अर्थ होता है 'गर्व के साथ आकाश को छुओ'।
• भारतीय वायु सेना में सबसे ऊँची रैंक मार्शल ऑफ द एयरफोर्स की होती है। अभी तक केवल अर्जन सिंह एकमात्र ऐसे अफसर है जिन्हें 26 जनवरी 2002 को इस रैंक से सम्मानित किया गया।
• विश्व की ताकतवर सेनाओं में भारतीय वायु सेना चौथे स्थान पर है और इस क्रम में अमेरिका, रूस व इजराइल की सेनाएँ भारत से आगे है।
• 8 अक्टूबर 1932 ई. को, भारतीय वायु सेना की स्थापना हुई थी, जिसके उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष 8 अक्टूबर का दिन वायु सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• भारतीय वायु सेना का मुख्यालय 'नई दिल्ली' में है और इसके अलावा यह 7 कमांडो में विभक्त किया गया है, जिनके मुख्यालय इस प्रकार है –
मध्य कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में स्थित है। |
पूर्वी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय मेघालय के शिलांग में स्थित है। |
पश्चिमी कमान | एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय नई दिल्ली में स्थित है। |
दक्षिणी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय केरल के तिरुवनंतपुरम में स्थित है। |
दक्षिण-पश्चिमी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय गुजरात के गांधीनगर में स्थित है। |
प्रशिक्षण कमान | यह एक Training Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय कर्नाटक के बंगलौर में स्थित है। |
अनुरक्षण कमान | यह एक Maintenance Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है। |
• भारतीय वायु सेना में काम करने वाले कर्मियों की रैंक इस प्रकार है –
'Commissioned Officer' की रैंक
मार्शल ऑफ द एयरफोर्स > एयर चीफ मार्शल > एयर मार्शल > एयर वाइस मार्शल > एयर कमोडोर > ग्रुप कैप्टन > विंग कमांडर > स्क्वाड्रन लीडर > फ्लाइट लेफ्टिनेंट > फ्लाइंग ऑफिसर
'Non Commissioned Officer' की रैंक
सर्जेंट > कॉर्पोरल > लीडिंग एयरक्राफ्टमैन > एयरक्राफ्टमैन
'Junior Commissioned Officer' की रैंक
मास्टर वारंट ऑफिसर > वारंट ऑफिसर > जूनियर वारंट ऑफिसर
• वर्तमान में भारतीय वायु सेना द्वारा Hal Tejas, Dassault Rafale, Mig-21 BISON, Mig-29, Mirage-2000, SEPECAT Jaguar, Sukhoi Su-30 जैसे लड़ाकू विमानों का प्रयोग किया जा रहा है।
भारतीय थल सेना
• भारतीय थल सेना की स्थापना 1 अप्रैल 1895 ई. में हुई थी।
• ''सर्विस बिफोर सेल्फ'' भारतीय थल सेना का आदर्श वाक्य है, जिसका अर्थ होता है 'स्वयं से पहले सेवा'।
• भारतीय थल सेना में सबसे ऊँची रैंक फील्ड मार्शल की होती है। अभी तक केवल ऐसे दो अफसर है जिन्हें यह रैंक प्राप्त हुई है। सैम मानेकशॉ पहले अफसर थे, जिन्हें 1 जनवरी 1973 को इस रैंक से सम्मानित किया गया और दूसरे अफसर के0 एम0 करियप्पा थे, जिन्हें 15 जनवरी 1986 को इस रैंक से सम्मानित किया गया।
• विश्व की ताकतवर सेनाओं में भारतीय थल सेना चौथे स्थान पर है और इस क्रम में अमेरिका, चीन व रूस की सेनाएँ भारत से आगे है।
• 15 जनवरी 1949 ई. को, के. एम. करिअप्पा ने आखिरी ब्रिटिश कमांडर इन चीफ जनरल सर फ्रांसिस बूचर से भारतीय थल सेना की कमान अपने हाथों में ली और वह स्वतंत्र भारत के पहले कमांडर इन चीफ बने। के. एम. करियप्पा के भारतीय थल सेना के शीर्ष कमांडर का पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में, प्रत्येक वर्ष 15 जनवरी का दिन थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• भारतीय थल सेना का मुख्यालय 'नई दिल्ली' में है और इसके अलावा यह 7 कमांडो में विभक्त किया गया है, जिनके मुख्यालय इस प्रकार है –
मध्य कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित है। |
पूर्वी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है। |
पश्चिमी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय चंडीगढ़ में स्थित है। |
उत्तरी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय जम्मू एंड कश्मीर के उधमपुर में स्थित है। |
दक्षिणी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय महाराष्ट्र के पुणे में स्थित है। |
दक्षिण-पश्चिमी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय राजस्थान के जयपुर में स्थित है। |
प्रशिक्षण कमान | यह एक Training Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय हिमाचल प्रदेश के शिमला में स्थित है। |
• भारतीय थल सेना में काम करने वाले कर्मियों की रैंक इस प्रकार है –
'Commissioned Officer' की रैंक
फील्ड मार्शल > जनरल > लेफ्टिनेंट जनरल > मेजर जनरल > ब्रिगेडियर > कर्नल > लेफ्टिनेंट कर्नल > मेजर > कैप्टन > लेफ्टिनेंट
'Non Commissioned Officer' की रैंक
हवलदार > नायक > लांस नायक > सिपाही
'Junior Commissioned Officer' की रैंक
सूबेदार मेजर > मेजर > नायब सूबेदार
• वर्तमान में भारतीय थल सेना द्वारा Ajeya, Arjun, Bhishma नामक टैंक और AKM, AK103, APS Amphibine, FN F2000, INSAS, MCIWS, M4 Carbine, SG 551, T91 जैसे Assault Rifles का प्रयोग किया जा रहा है।
भारतीय नौ सेना
• भारतीय नौ सेना की स्थापना 1612 ई. में हुई थी।
• ''शं नो वरुणः'' भारतीय नौ सेना का आदर्श वाक्य है, जिसका अर्थ होता है 'जल के देवता वरुण आप हमारे लिए मंगलकारी हों'।
• भारतीय नौ सेना में सबसे ऊँची रैंक एडमिरल ऑफ द फ्लीट की होती है जो कि अभी तक किसी भी अफसर को प्राप्त नहीं हुई है।
• विश्व की ताकतवर सेनाओं में भारतीय नौ सेना सातवें स्थान पर है और इस क्रम में अमेरिका, रूस, चीन, जापान, इंग्लैंड व फ्रांस की सेनाएँ भारत से आगे है।
• 1971 ई. के भारत-पाकिस्तान युद्ध में, भारतीय नौ सेना ने 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के तहत 4 दिसंबर, 1971 ई. को पाकिस्तान के कराची बंदरगाह स्थित नौसैनिक अड्डे पर हमला किया, जिसमें पाकिस्तान की नौ सेना को भारी नुकसान हुआ। इस हमले में भारतीय नौ सेना ने पहली बार एंटी-शिप मिसाइल का प्रयोग किया था। ऑपरेशन की सफलता को ध्यान में रखते हुए, प्रत्येक वर्ष 4 दिसंबर का दिन नौ सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है।
• भारतीय नौ सेना का मुख्यालय 'नई दिल्ली' में है और इसके अलावा यह 3 कमांडो में विभक्त किया गया है, जिनके मुख्यालय इस प्रकार है –
पूर्वी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में स्थित है। |
पश्चिमी कमान | यह एक Operational Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित है। |
दक्षिणी कमान | यह एक Training Command है जिसका वर्तमान में मुख्यालय केरल के कोच्चि में स्थित है। |
• भारतीय नौ सेना में काम करने वाले कर्मियों की रैंक इस प्रकार है –
'Commissioned Officer' की रैंक
एडमिरल ऑफ द फ्लीट > एडमिरल > वाइस एडमिरल > रियर एडमिरल > कमोडोर > कैप्टन > कमांडर > लेफ्टिनेंट कमांडर > लेफ्टिनेंट > सब लेफ्टिनेंट
'Non Commissioned Officer' की रैंक
पैटी ऑफिसर > लीडिंग सीमैन > सीमैन 1 and 2
'Junior Commissioned Officer' की रैंक
मास्टर चीफ पैटी ऑफिसर (प्रथम श्रेणी) > मास्टर चीफ पैटी ऑफिसर (द्वितीय श्रेणी) > चीफ पैटी ऑफिसर
• वर्तमान में भारतीय नौ सेना द्वारा INS Vikramaditya नामक Aircraft Carrier और Arihant, Chakra, Kalvari, Sindhughosh व Shishumar Class की Submarines का प्रयोग किया जा रहा है।
0 टिप्पणियाँ
Please do not share any links, spam words in the comment box.