इस आर्टिकल में, हम International Organizations और उनके Headquarters कहाँ पर स्थित है, का उल्लेख करने वाले है। यह प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है और इससे सम्बन्धित प्रश्न कई बार पूछे गए है।

International Organizations and their Headquarters

Amnesty International

इसकी स्थापना 1961 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के मानव अधिकारों की रक्षा करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय England के London में स्थित है।

Asian Development Bank

इसकी स्थापना 1966 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों को रियायती दरों पर वित्तीय सहायता प्रदान करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Philippines के Manila में स्थित है।

Association of South East Asian Nations

इसकी स्थापना 1967 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य दक्षिण-पूर्व एशिया में आर्थिक प्रगति को तीव्र करना और उसके आर्थिक स्थायित्व को बनाये रखना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Indonesia के Jakarta में स्थित है।

European Atomic Energy Community

इसकी स्थापना 1957 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण तरीके से उपयोग करके ऊर्जा की कमी को पूरा करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Belgium के Brussels में स्थित है।

Food and Agricultural Organization

इसकी स्थापना 1945 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा को प्राप्त करना और यह सुनिश्चित करना कि सक्रिय व स्वस्थ जीवन जीने के लिए लोगों की पहुँच पर्याप्त उच्च गुणवत्ता वाले भोजन तक हो सके और इसके अलावा कृषि के विकास में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर नए प्रयोग करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Italy के Rome में स्थित है।

International Atomic Energy Agency

इसकी स्थापना 1957 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य संसार में परमाणु ऊर्जा का प्रयोग शांति, सुरक्षा और निर्माण की दिशा में प्रोत्साहित करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Austria के Vienna में स्थित है।

International Fund for Agriculture Development

इसकी स्थापना 1977 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य विकासशील देशों में निम्न वर्ग के लोगों को उन्नत खाद्य उत्पादन और पोषाहार के साधन जुटाने में मदद करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Italy के Rome में स्थित है।

International Labor Organization

इसकी स्थापना 1919 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य श्रमिकों की स्थिति व रहन-सहन में सुधार करना और उनके आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Geneva में स्थित है।

International Maritime Organization

इसकी स्थापना 1948 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य नौ परिवहन के क्षेत्र में सुरक्षा नियमों का निर्धारण व समस्याओं का समाधान, अनुचित प्रतिबन्धों को हटाकर देशों के मध्य आपसी सहयोग में वृद्धि और जहाजों द्वारा होने वाले प्रदूषण को रोकना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय England के London में स्थित है।

International Monetary Fund

इसकी स्थापना 1945 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय व्यापार का संतुलित विकास करना, विनिमय दरों में स्थायित्व लाना, प्रतिकूल भुगतान संतुलन को ठीक करना और असंतुलन की मात्रा व अवधि में कमी करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय USA के Washington D. C. में स्थित है।

International Police

इसकी स्थापना 1923 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वालों अपराधों के विरूद्ध कार्य करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय France के Lyon में स्थित है।

International Telecommunication Union

इसकी स्थापना 1865 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य तार, टेलीफोन एवं रेडियों की सेवाओं के प्रसार व विकास और सर्वसाधारण को कम से कम दर पर इसकी सेवा सुलभ कराने के लिए अंतर्राष्ट्रीय नियम बनाना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Geneva में स्थित है।

North Atlantic Treaty Organization

इसकी स्थापना 1949 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य पश्चिमी यूरोप में सोवियत संघ के विस्तारवाद को आपसी सहयोग से रोकना था, किन्तु सोवियत संघ के विघटन के बाद इसका स्वरूप 'पार्टनरशिप फॉर पीस' हो गया, जिसके अंतर्गत पूर्वी यूरोप के देशों को भी इसमें शामिल किया गया। वर्तमान में इसका मुख्यालय Belgium के Brussels में स्थित है।

Organization of Economic Cooperation and Development

इसकी स्थापना 1961 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों के आर्थिक एवं सामाजिक कल्याण में सुधार के लिए नीतियां बनाना और आर्थिक प्रगति एवं विश्व व्यापार को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय France के Paris में स्थित है।

Organization of the Petroleum Exporting Countries

इसकी स्थापना 1960 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य सदस्य देशों के हितों का संरक्षण करते हुए, पेट्रोलियम की कीमतों में स्थिरता लाना और समय-2 पर इसके सम्बन्ध में नीति निर्धारित करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Austria के Vienna में स्थित है।

Red Cross

इसकी स्थापना 1863 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा, महामारी और युद्ध की स्थिति में लोगों तक मदद पहुँचाना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Geneva में स्थित है।

South Asian Association for Regional Corporation

इसकी स्थापना 1985 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य सम्बन्धित देशों की (1) सामूहिक आत्म-निर्भरता में वृद्धि और लोगों के जीवन स्तर में सुधार करना (2) समान हितों के मामलों में अंतर्राष्ट्रीय मंच पर आपसी सहयोग करना (3) एक-दूसरे की समस्याओं का मूल्यांकन करना और आपसी विश्वास एवं समझ को बढ़ावा देना (4) आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, तकनीकी एवं वैज्ञानिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग एवं सक्रिय सहभागिता को प्रोत्साहित करना (5) अन्य विकासशील देशों के साथ आपसी सहयोग को मजबूत बनाना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Nepal के Kathmandu में स्थित है।

United Nations Development Programme

इसकी स्थापना 1965 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य आर्थिक विकास और औद्योगिक विस्तार के कार्यक्रमों के लिए वित्तीय एवं तकनीकी मदद उपलब्ध कराना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय USA के New York में स्थित है।

United Nations Educational, Scientific and Cultural Organization

इसकी स्थापना 1945 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रों के बीच शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना, जिससे शांति और सुरक्षा की शक्तियों को बल मिल सके। वर्तमान में इसका मुख्यालय France के Paris में स्थित है।

United Nations Framework Convention on Climate Change

यह 1994 ई0 में अपने अस्तित्व में आया, जिसका उद्देश्य वातावरण में ग्रीनहाउस गैस की सांद्रता को एक स्तर पर नियंत्रित रखना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Germany के Bonn में स्थित है।

United Nations High Commissioner for Refugees

इसकी स्थापना 1950 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य शरणार्थियों की रक्षा, स्वदेश वापसी, पुनर्वास और रोजगार को पुनः प्रारम्भ करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आर्थिक सहायता प्रदान करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Geneva में स्थित है।

United Nations Industrial Development Organization

इसकी स्थापना 1966 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य अल्प विकसित देशों के लोगों की समृद्धि, आर्थिक मजबूती और जीवन स्तर में सुधार के लिए औद्योगिक ढाँचा तैयार करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Austria के Vienna में स्थित है।

United Nations Organization

इसकी स्थापना 1945 ई0 को हुई थी। इसके घोषणा पत्र में निम्नलिखित पहलुओं पर जोर दिया गया है - (1) अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर शांति और सुरक्षा को बनाए रखना (2) राष्ट्रों के बीच, एक-दूसरे के प्रति सम्मान को बढ़ाना और मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करना (3) आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक समस्याओं का वैश्विक स्तर पर समाधान करना (4) निरस्त्रीकरण और नई आर्थिक व्यवस्था की स्थापना करना (5) राष्ट्रों को आत्मनिर्भर बनने और आत्मनिर्णय लेने का अवसर देना। वर्तमान में इसका मुख्यालय USA के New York में स्थित है।

Universal Postal Union

इसकी स्थापना 1874 ई0 को हुई थी, जिसका उद्देश्य वैश्विक स्तर पर डाक सेवाओं में सुधार लाना और उनके विकास के लिए अंतर्राष्ट्रीय सहयोग करना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Bern में स्थित है।

World Bank

इसकी स्थापना 1945 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य निर्धन, साधनहीन और विकासशील देशों को वित्त और तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना है जिससे उनका आर्थिक विकास हो सके। वर्तमान में इसका मुख्यालय USA के Washington D.C. में स्थित है।

World Health Organization

इसकी स्थापना 1948 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य संसार के सभी वर्ग के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर उच्चतम बनाना था। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Geneva में स्थित है।

World Intellectual Property Organization

इसकी स्थापना 1967 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बौद्धिक सम्पदा के संरक्षण को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करना और उसके उपयोग में तेजी लाना है। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Geneva में स्थित है।

World Meteorological Organization

इसकी स्थापना 1951 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य मौसम विज्ञान के क्षेत्र में शोध एवं प्रशिक्षण को प्रोत्साहित करना, प्राकृतिक आपदाओं में कमी लाना था। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Geneva में स्थित है।

World Trade Organization

इसकी स्थापना 1995 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य बहुपक्षीय अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार प्रणाली के लिए संस्थागत और कानूनी आधार उपलब्ध कराना था। वर्तमान में इसका मुख्यालय Switzerland के Geneva में स्थित है।

World Tourism Organization

इसकी स्थापना 1925 ई0 को हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यटन के माध्यम से आर्थिक वृद्धि और रोजगार अवसर पैदा करना, पर्यावरण का संरक्षण और पर्यटन से सम्बन्धित विरासत स्थलों को प्रोत्साहित करना था। वर्तमान में इसका मुख्यालय Spain के Madrid में स्थित है।

इसके अलावा कुछ प्रमुख Organizations है जिनके Headquarter के बारे में नीचे बताया जा रहा है।

Organization

Headquarter

BIMSTEC Dhaka, Bangladesh
Commonwealth of Nations London, England
Commonwealth of Telecommunication Organization London, England
G-77 Geneva, Switzerland
International Union for Conservation of Nature Gland, Switzerland
United Nations International Children's Educational Fund New York, U.S.A.