इस आर्टिकल में, हम भौतिक राशियाँ और उनके मात्रक के बारें में बात करने वाले है जिन्हें आप नीचे पढ़ सकते है।

भौतिक राशियाँ (Physical Quantities)
भौतिकी के नियमों को जिन राशियों के पदों में व्यक्त किया जाता है उन्हें भौतिक राशियाँ कहते है। यह मुख्य रूप से दो प्रकार की होती है जो कि इस प्रकार है −
• अदिश राशियाँ (Scaler Quantities)
जिन राशियों को व्यक्त करने के लिए केवल परिमाण की आवश्यकता होती है दिशा की नहीं, उन्हें अदिश राशियाँ कहते है। इस प्रकार की राशियों को गणित के साधारण नियमों द्वारा जोड़ा-घटाया जा सकता है तथा इन्हें साधारण अक्षरों द्वारा व्यक्त किया जाता है। उदाहरण - लम्बाई, द्रव्यमान, समय, ताप, दाब, चाल, घनत्व, विभव, विद्युत शक्ति, कोण, विद्युत धारा, कार्य, ऊर्जा, दूरी, क्षेत्रफल, आयतन इत्यादि।
• सदिश राशियाँ (Vector Quantities)
जिन राशियों को व्यक्त करने के लिए परिमाण और दिशा दोनों की आवश्यकता होती है, उन्हें सदिश राशियाँ कहते है। इस प्रकार की राशियों को गणित के साधारण नियमों द्वारा जोड़ा-घटाया नहीं जा सकता है तथा इन्हें साधारण अक्षरों के ऊपर तीर लगाकर व्यक्त किया जाता है। उदाहरण - भार, संवेग, आवेग, बल आघूर्ण, चुम्बकीय बल, विस्थापन, वेग, त्वरण, विद्युत क्षेत्र, बल, चुम्बकीय क्षेत्र इत्यादि।
मात्रक (Units)
किसी भौतिक राशि के मापन हेतु जिस मानक का प्रयोग किया जाता है, उसे मात्रक कहते है। इन्हें मुख्य रूप से दो भागों में वर्गीकृत किया गया है जो कि इस प्रकार है −
• मूल मात्रक (Fundamental Units)
ये मात्रक अन्य मानकों से स्वतंत्र होते है। इनका प्रयोग भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। उदाहरण - मीटर, सेकेण्ड, किलोग्राम, एम्पियर, केल्विन, कैण्डेला, मोल।
• व्युत्पन्न मात्रक (Derived Units)
ये मात्रक अन्य मानकों से स्वतंत्र नहीं होते। इनके द्वारा भौतिक राशियों को व्यक्त करने के लिए दो या उससे अधिक मूल मात्रकों की आवश्यकता होती है। उदाहरण - न्यूटन, पास्कल, जूल, वोल्ट इत्यादि।
मात्रक पद्धतियाँ (Unit Systems)
CGS पद्धति (CGS System)
भौतिक राशि |
मात्रक |
लम्बाई | सेंटीमीटर |
द्रव्यमान | ग्राम |
समय | सेकेण्ड |
MKS पद्धति (MKS System)
भौतिक राशि |
मात्रक |
लम्बाई | मीटर |
द्रव्यमान | किलोग्राम |
समय | सेकेण्ड |
FPS पद्धति (FPS System)
भौतिक राशि |
मात्रक |
लम्बाई | फुट |
द्रव्यमान | पौंड |
समय | सेकेण्ड |
SI पद्धति (SI System)
• मूल मात्रक (Fundamental Units)
भौतिक राशि |
मूल मात्रक |
लम्बाई | मीटर |
द्रव्यमान | किलोग्राम |
समय | सेकेण्ड |
विद्युत धारा | ऐम्पियर |
ताप | केल्विन |
ज्योति तीव्रता | कैण्डेला |
पदार्थ की मात्रा | मोल |
• सम्पूरक मात्रक (Supplementary Units)
भौतिक राशि |
सम्पूरक मात्रक |
कोण | रेडियन |
घन कोण | स्टेरेडियन |
व्युत्पन्न मात्रक (Derived Units)
मूल मात्रकों के अतिरिक्त अन्य सभी भौतिक राशियों के मात्रक, एक अथवा एक से अधिक मूल मात्रकों पर घातें लगाकर प्राप्त किये जाते है। ऐसे मात्रकों को व्युत्पन्न मात्रक कहते है। यदि हमें भौतिक राशियों के सूत्र याद है तो हम उनके व्युत्पन्न मात्रक ज्ञात कर सकते है। नीचे कुछ उदाहरण दिए गए है जिन्हें आप देख सकते है।
भौतिक राशि |
व्युत्पन्न मात्रक |
क्षेत्रफल | मीटर3 |
आयतन | मीटर3 |
वेग | मीटर/सेकण्ड |
त्वरण | मीटर/सेकण्ड2 |
चाल | मीटर/सेकण्ड |
बल | किलोग्राम-मीटर/सेकण्ड2 |
कार्य | न्यूटन-मीटर |
शक्ति | जूल/सेकण्ड |
दाब | न्यूटन/मीटर2 |
संवेग | न्यूटन-मीटर/सेकण्ड |
घनत्व | किलोग्राम/मीटर3 |
चुम्बकीय क्षेत्र | न्यूटन/ऐम्पियर-मीटर |
इसके अलावा कुछ ऐसी भौतिक राशियाँ है जिनके मात्रक को हम अन्य नामों से भी जानते है जो कि इस प्रकार है -
भौतिक राशि |
मात्रक |
ज्योति फलक्स | ल्यूमेन |
प्रदीप्ति घनत्व | फोट (1 F = 104 लक्स) |
प्रकाश की तरंगदैर्घ्य | ऐंगस्ट्रॉम (1 Å = 10-10 मीटर) |
प्रकाश की तीव्रता | फोटॉन |
खगोलीय दूरी | प्रकाश वर्ष (1 L.Y. = 5.88 × 1012 मील) |
ऊष्मा | कैलोरी (1 C = 4.186 जूल) |
नाभिक की लम्बाई | फर्मी (1 F = 10-15 मीटर)) |
नाभिक की ऊर्जा | इलेक्ट्र्रॉन वोल्ट (1 eV = 1.6 × 10-19 जूल) |
रेडियो विखण्डन | क्यूरी या रदरफोर्ड (1 Q = 3.70 × 1010 परमाणु विखण्डन/सेकण्ड) (1 R = 106 परमाणु विखण्डन/सेकण्ड) |
लेन्स की शक्ति | डायोप्टर |
ध्वनि की तीव्रता | डेसीबल |
ओजोन परत की मोटाई | डॉब्सन |
समुद्री चाल | नॉट |
समुद्र की गहराई | केबल या फैदम |
समुद्री दूरी | नॉटिकल मील (1 N.M. = 1852 मीटर = 6080 फीट) |
कम्प्यूटर की स्मृति | बिट्स |
घोड़े की ऊँचाई | हैण्ड |
कागज की माप | रीम |
शराब की मात्रा | हौशगीड |
द्रवों का प्रवाह | क्यूसेक |
X-किरणों से उत्पन्न विकिरण की मात्रा | रॉन्टजन |
बल एवं भार | न्यूटन (1 N = 105 डाईन) |
दबाव | बार (1 B = 105 पास्कल) |
वायुयान की ध्वनि की अपेक्षा चाल | मैक संख्या |
ऊर्जा एवं कार्य | जूल (1 J = 107 अर्ग) |
आवृत्ति | हर्ट्ज |
विद्युत आवेश | कूलॉम |
विद्युत चालकता | म्हो या सिमेंस |
विद्युत सामर्थ्य (शक्ति) | वाट [1 अश्व शक्ति (H.P.) = 746 वाट] |
विद्युत विभव, विद्युत विभवान्तर एवं विद्युत वाहक बल | वोल्ट |
विद्युत प्रतिरोध | ओम |
विद्युत धारिता | फैरड |
चुम्बकीय क्षेत्र | टेस्ला (1 T = 104 गौस) |
चुम्बकीय फलक्स | वेबर या मैक्सवेल |
चुम्बकीय प्रेरण | गौस या मैक्सवेल |
स्वप्रेरण गुणांक (स्वप्रेरकत्व) | हेनरी |
श्यानता | प्वॉयज |
आण्विक स्थिरांक | डेबोई |
आयाम | मीटर अथवा सेंटीमीटर |
वायुदाब | मिलीबार |
बोर्ड ऑफ ट्रेड यूनिट | किलोवाट ऑवर |
भूकम्प | रिक्टर |
0 टिप्पणियाँ
Please do not share any links, spam words in the comment box.