Definitions related to Mirror in Hindi

• ध्रुव (Pole)

दर्पण के परावर्तक तल के मध्य बिन्दु को दर्पण का ध्रुव कहते है। इसे P से प्रदर्शित किया जाता है।

• वक्रता केन्द्र (Centre of Curvature)

दर्पण जिस खोखले गोले के गोलीय पृष्ठ का भाग है, उसके केन्द्र को दर्पण का वक्रता केन्द्र कहते है। इसे C से प्रदर्शित किया जाता है।

• वक्रता त्रिज्या (Radius of Curvature)

दर्पण जिस खोखले गोले के गोलीय पृष्ठ का भाग है, उसकी त्रिज्या को दर्पण का वक्रता त्रिज्या कहते है। यह दर्पण पर स्थित किसी बिन्दु (P) और वक्रता केन्द्र (C) के बीच की दूरी के बराबर होती है। इसे R से प्रदर्शित किया जाता है।

• मुख्य अक्ष (Principal Axis)

दर्पण के ध्रुव (P) और वक्रता केन्द्र (C) से होकर जाने वाली रेखा को दर्पण का मुख्य अक्ष कहते है।

• मुख्य फोकस (Principal Focus)

दर्पण के मुख्य अक्ष के समान्तर दर्पण के तल पर आपतित किरणें परावर्तन के पश्चात, जिस बिन्दु पर आकर मिलती हुई अथवा जिस बिन्दु से फैलती हुई प्रतीत होती है उसे दर्पण का मुख्य फोकस कहते है। इसे F से प्रदर्शित किया जाता है।

• फोकस दूरी (Focal Length)

दर्पण के ध्रुव (P) और मुख्य फोकस (F) के बीच की दूरी को दर्पण की फोकस दूरी कहते है। इसे f से प्रदर्शित किया जाता है।

• फोकस तल (Focal Plane)

दर्पण के मुख्य अक्ष के अभिलम्बवत् और मुख्य फोकस (F) से होकर गुजरने वाले समतल को दर्पण का फोकस तल कहते है। इसे F1F2 से प्रदर्शित किया जाता है।