ताप मापने के लिए मुख्य रूप से तीन प्रकार के पैमानों का प्रयोग सबसे ज्यादा किया जाता है जिनका उल्लेख इस प्रकार से है −

• सेल्सियस अथवा सेंटीग्रेड पैमाना (Celsius Or Centigrade Scale)

इस पैमाने को स्वीडन के वैज्ञानिक Anders Celsius के द्वारा प्रचलित किया गया था। इसमें हिमांक (अधो बिन्दु) को 0°C तथा वाष्प बिन्दु (ऊर्ध्व बिन्दु) को 100°C माना गया है और इनके बीच के अन्तर को अर्थात् 100 – 0 = 100 बराबर भागों में बाँटा गया है। इस पैमाने का उपयोग प्रयोगशालाओं (Laboratories) में किया जाता है।


• फारेनहाइट पैमाना (Fahrenheit Scale)

इस पैमाने को जर्मनी के वैज्ञानिक Daniel Gabriel Fahrenheit के द्वारा प्रचलित किया गया था। इसमें हिमांक (अधो बिन्दु) को 32°F तथा वाष्प बिन्दु (ऊर्ध्व बिन्दु) को 212°F माना गया है और इनके बीच के अन्तर को अर्थात् 212 – 32 = 180 बराबर भागों में बाँटा गया है। इस पैमाने का उपयोग डॉक्टरों द्वारा शरीर का तापमान जानने के लिए किया जाता है।


• केल्विन अथवा परम ताप पैमाना (Kelvin Or Absolute Scale)

इस पैमाने को ब्रिटेन के वैज्ञानिक William Lord Kelvin के द्वारा प्रचलित किया गया था। इसमें हिमांक (अधो बिन्दु) को 273K तथा वाष्प बिन्दु (ऊर्ध्व बिन्दु) को 373K माना गया है और इनके बीच के अन्तर को अर्थात् 373 – 273 = 100 बराबर भागों में बाँटा गया है। इस पैमाने का उपयोग वैज्ञानिक गणनाओं (Scientific Calculations) में किया जाता है।


सेल्सियस, फारेनहाइट और केल्विन पैमाना के बीच सम्बन्ध (Relationship between Celsius, Fahrenheit and Kelvin Scale)

C − 0
100 − 0
=
F − 32
212 − 32
=
K − 273
373 − 273

C
100
=
F − 32
180
=
K − 273
100

C
5
=
F − 32
9
=
K − 273
5