यह एक ऑनलाइन फ्रीलांसिंग मार्केटप्लेस है जहाँ Buyers (Business Owners/Individuals) अपने छोटे-बड़े डिजिटल कामों को पूरा करवाने के लिए एक साथ कई Freelancers (Workers) को Hire करते है। पहले इस वेबसाइट का नाम Picoworkers था, जिसे बाद में बदलकर Sproutgigs कर दिया गया।
पहले इस प्लेटफॉर्म पर केवल Microjobs से सम्बन्धित जॉब्स पोस्ट होती थी, जिसमें Freelancers को छोटे-2 Task (जैसे – सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फॉलो करना, ऐप डाउनलोड करके टेस्ट करना, वेबसाइट पर अपना अकाउंट बनाना इत्यादि) दिये जाते थे, जिन्हें पूरा करने के बदले Freelancers को Dollors में पैसे मिलते थे। इस तरह की जॉब्स का सबसे बड़ा फायदा यह था कि इसे एक साथ कई Freelancers कर सकते थे और इसके लिए किसी भी प्रकार की योग्यता भी नहीं चाहिए। बाद में इन्होंने दो और नये फीचर्स जोड़े है –
1. Buyers किसी विशेष टॉपिक पर जॉब पोस्ट करते है (जैसे – ऐप डेवेलप करना, वेबसाइट बनाना, डिजिटल कंटेंट लिखना इत्यादि) और उसके लिए रेट तय करते है। Freelancers उसकी पोस्ट पर जाकर अपना प्रोफाइल, वर्किंग एक्सपीरियंस साझा करते है और अपना रेट तय करते है। Buyers को जिस भी Freelancer का प्रोफाइल, वर्किंग एक्सपीरियंस पसंद आता है, उसे Hire कर लेते है।
2. Freelancers विभिन्न टॉपिक्स पर अपनी Gigs बनाते है जिसमें वह अपना प्रोफाइल, वर्किंग एक्सपीरियंस साझा करते है। Buyers को अपनी जरूरत से हिसाब से जिस भी Freelancer की Gigs पसंद आती है, उसे Hire कर लेते है।
नोट : वर्तमान में ये तीनों ही तरीके काम कर रहे है जिसके माध्यम से आप Dollors में पैसे कमा सकते है। इसके अलावा, यह प्लेटफार्म आपको सीधे बैंक अकाउंट में Pay नहीं करता, बल्कि आपके Airtm वॉलेट में Pay करता है, जिसे आप जब चाहे अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते है। Airtm एक third-party डिजिटल पेमेंट वॉलेट है जिसका काम विश्व की विभिन्न Currency को Local Currency (Dollor को Rupee) में बदलना है।
Sproutgigs पर अकाउंट कैसे बनाए?
Step 1. सबसे पहले Sproutgigs की ऑफिसियल वेबसाइट (Official Link : Click Here) पर जाए, जहाँ पर कुछ इस तरह का इंटरफेस दिखाई देगा।

Step 2. दायी ओर, ऊपर की तरफ Sign Up का एक बटन दिखाई दे रहा है, उस पर क्लिक करे। उसके बाद यह कुछ इस तरह से दिखाई देगा।

Step 3. यहाँ पर एक फॉर्म खुला हुआ दिखाई दे रहा है, जिसमें 'I am a Freelancer' के ऑप्शन को सेलेक्ट करके पूरा फॉर्म भर दे और Sign Up बटन पर क्लिक करे। उसके बाद फॉर्म में बताई गई ईमेल एड्रेस पर एक वेरिफिकेशन लिंक आयेगा, जिस पर क्लिक करने के बाद आप वेबसाइट के Login पेज पर पहुँच जायेंगे, जो कि कुछ इस तरह से दिखाई देगा।

Step 4. इस पेज पर अपनी ईमेल एड्रेस और उसका पासवर्ड (जो आपने फॉर्म भरते समय बनाया था) टाइप करके Login बटन पर क्लिक करे। अब, आप Sproutgigs के मेन डैशबोर्ड में पहुँच जायेंगे, जहाँ पर आपको कई तरह की Microjobs देखने को मिलेगी। आप, अपनी इच्छानुसार जिस भी जॉब को करना चाहते है, उस पर क्लिक करके दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़े और उसी के अनुसार अपना काम शुरू करे।
नियम और शर्ते –
1. Buyers ने जो भी दिशा-निर्देश बताये है, उन्हें अच्छे से पढ़े और उसी के अनुसार काम पूरा करे। Fake और Incomplete प्रूफ देने से बचे।
2. किसी भी सोशल मीडिया, ऑनलाइन या ऑफलाइन ग्रुप में हिस्सा लेने से बचे, जिसका मकसद यह पूछना या चर्चा करना हो कि ट्रिक और धोखे से इस प्लेटफार्म पर काम कैसे करते है।
3. एक सिस्टम (Smartphone/Tablet/Computer) पर केवल एक ही अकाउंट बनाए और उससे सम्बन्धित कोई परेशानी आती है तो कस्टमर सपोर्ट से सम्पर्क करे। एक से अधिक अकाउंट बनाने की गलती न करे और उन्हें साझा करने या बेचने से बचे।
4. ऐसे किसी भी सॉफ्टवेयर (VPN or Proxy IP) का उपयोग न करे, जो आपके सिस्टम की लोकेशन (IP एड्रेस) को बार-बार बदलता हो।
5. ऐसा कोई भी सोर्स अपलोड करने, पोस्ट करने, भेजने या किसी और तरह से देने से बचे, जिसमें सॉफ्टवेयर वायरस या कोई दूसरा कंप्यूटर कोड हो और जो किसी भी कंप्यूटर के सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर इत्यादि के काम करने में रूकावट डालता हो।
0 टिप्पणियाँ
Please do not share any links, spam words in the comment box.