
जब हम अपना पुराना स्मार्टफोन बेचने के बारे में सोचते है तो सबसे पहले बाजार में उसकी कीमत पता करते है। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या फोन बेचने के बाद उसमें मौजूद आपका निजी डेटा सुरक्षित है भी या नहीं? क्योंकि सिर्फ डेटा को 'Delete' या 'Format' कर देना ही काफी नहीं है। आज के समय में डेटा रिकवरी सॉफ्टवेयर इतने एडवांस्ड हो चुके है कि फॉर्मेट किए गए फोन से डिलीट हुआ डेटा (जैसे – तस्वीरें, चैट्स, पासवर्ड्स इत्यादि) भी मिनटों में पुन: हासिल कर लेते है।
आज के समय में स्मार्टफोन हमारी निजी और डिजिटल जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है। इसका उपयोग केवल कॉल करने या मैसेज भेजने तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि यह हमारी निजी जानकारियों (जैसे – कॉन्टेक्ट्स, डाक्यूमेंट्स, वीडियो इत्यादि) को स्टोर करने और वित्तीय लेन-देन का साधन भी बन चुका है।
फोन बेचने की प्रक्रिया को केवल एक इलेक्ट्रॉनिक वस्तु के लेन-देन की प्रक्रिया न मानकर 'Device Decommissioning' की तरह देखना चाहिए, जिसका मतलब होता है – 'किसी पुराने डिवाइस को इस्तेमाल से हटाने से पहले उसे सुरक्षित तरीके से इस तरह तैयार करना, ताकि उसमें मौजूद आपका निजी डेटा या सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी आगे इस्तेमाल न हो सके।'
क्या आप अपना पुराना स्मार्टफोन बेचने या किसी अन्य को देने का मन बना रहे है? अगर इसका जवाब हाँ है, तो यहाँ बताई गई कुछ महत्वपूर्ण सेटिंग्स और स्टेप्स को फॉलो जरूर करे, जिससे आपका निजी डेटा सुरक्षित रहे।
• स्मार्टफोन में मौजूद तस्वीरें, कॉन्टेक्ट्स, डाक्यूमेंट्स, वीडियो इत्यादि का बैकअप लेकर सुरक्षित रख ले।
• सभी सोशल मीडिया ऐप्स (जैसे – Facebook, Instagram, Telegram इत्यादि) और वित्तीय लेन-देन वाले ऐप्स (जैसे – Google Pay, PhonePe, Paytm, Banking Apps इत्यादि) को मैन्युअल रूप से Log Out करके Uninstall कर दे। WhatsApp के मामले में, अकाउंट डिलीट करने की जरूरत नहीं है, बस चैट का बैकअप लेने के बाद इसे Uninstall कर दे।
• सभी क्लाउड अकाउंट्स (जैसे – Google Account, Apple Id) को Sign Out करके रिमूव करे और Find My Device के ऑप्शन को Off/Disable कर दे।
• स्मार्टफोन की ट्रे से SIM Card को बाहर अवश्य निकाल ले और यदि आपके पास eSim है तो उसे रिमूव कर दे। इसके अलावा, अगर आपने फोन में अतिरिक्त स्टोरेज के लिए मेमोरी कार्ड लगा रखा है, तो उसे भी निकाल ले।
• सारे स्टेप्स पूरे होने के बाद बारी आती है, स्मार्टफोन को 'Reset' करने की। यह एक ऐसी प्रक्रिया है जिससे आपके फोन में मौजूद सारा डेटा (ऑपरेटिंग सिस्टम को छोड़कर) हमेशा के लिए डिलीट हो जाता है।
नोट : अगर आपका स्मार्टफोन काफी पुराना है (Android 9 या उससे नीचे का वर्जन), तो संभवना है कि उसमें मौजूद डेटा को एन्क्रिप्टेड (कोडेड फॉर्म में बदलना) करने की तकनीक ज्यादा अच्छी न हो। ऐसे में फोन को Reset करने से पहले डेटा को एन्क्रिप्टेड करना बेहद जरूरी है। एन्क्रिप्शन आपके डेटा को हमेशा के लिए 'Unreadable Coded Format' में बदल देता है, जिसे Reset करने के बाद भी यदि कोई सॉफ्टवेयर पुन: हासिल करने की कोशिश करता है तो उसे केवल 'Coded Garbage' ही मिलेंगे और आपका डेटा पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा। हालांकि आजकल के नये स्मार्टफोन हाई-लेवल एन्क्रिप्शन के साथ आ रहे है, जिन्हें केवल Reset कर देना ही काफी है।
• सामान्य Reset के बाद भी कभी-कभी पुराने डेटा के अवशेष, हमारे स्मार्टफोन की File Allocation Table में छिपे रह जाते है जिन्हें पुन: रिकवर किया जा सकता है। इसे पूरी तरह से मिटाने के लिए 'Dummy Data Overwriting' तकनीक का इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में, पुराने डिलीट किए गए डेटा के फिजिकल ब्लॉक्स के ऊपर भारी-भरकम जंक डेटा (फालतू का डेटा) को मैन्युअली 'Overwrite' किया जाता है। ऐसा करने का यह फायदा है कि यदि कोई रिकवरी सॉफ्टवेयर पुराने डेटा को हासिल करने की कोशिश करता है तो उसे केवल वही जंक डेटा मिलेगा, जिसे अपने जानबूझकर भरा था। इस प्रकार आपके पुराने डेटा की रिकवरी करना नामुमकिन हो जाता है।
Dummy Data Overwriting की प्रक्रिया –
अपने स्मार्टफोन को Reset करने के बाद जब वह पहली बार Welcome Screen पर आए, तो उसे न तो किसी Wi-Fi नेटवर्क से कनेक्ट न करे और न ही उसमें कोई Email Id दर्ज करे। सभी स्टेप्स को Skip करते हुए सीधे आगे बढ़ते रहे। जब आप स्मार्टफोन की Home Screen पर पहुँच जाए, तो अपने कैमरा ऐप को खोले और वीडियो रिकॉर्डिंग पर जाय। यहाँ रेजोल्यूशन को 4K या उच्चतम संभावित सेटिंग पर सेट कर ले और फोन को किसी स्थिर जगह पर रखकर एक Dummy (फालतू का) वीडियो रिकॉर्ड करे, जब तक इसकी इंटरनल स्टोरेज पूरी तरह (100%) से न भर जाय। एक बार जब स्टोरेज पूरी तरह भर जाए और फोन में 'Storage Full' का नोटिफिकेशन दिखाई देने लगे, तब उस बड़ी वीडियो फाइल को डिलीट कर दे। इसके बाद, एक बार फिर से अपने स्मार्टफोन को Reset करे।
👉 Sproutgigs वेबसाइट क्या है और इस पर काम करके पैसा कैसे कमाए?
0 टिप्पणियाँ
Please do not share any links, spam words in the comment box.